हज़ारीबाग: कर्जन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न, उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन व परेड का निरीक्षण
हजारीबाग:कर्जन ग्राउंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित हुई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने झंडोत्तोलन कर परेड का निरीक्षण किया। सेना के जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।