देशभर में सरस्वती पूजा की धूम के बीच हजारीबाग के शमशान काली मंदिर में तांत्रिकों द्वारा मां मातंगी की विशेष और गोपनीय पूजा की गई। मां मातंगी को तांत्रिकों की सरस्वती माना जाता है, जो ज्ञान और बुद्धि की देवी हैं। यह पूजा हर पांच साल में एक बार होती है और केवल तांत्रिक ही इसे करते हैं। मान्यता के अनुसार मां को भोग डोम राजा के हाथों से लगाया जाता है। आस्था और तंत्र साधना का यह अनोखा रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।