हजारीबाग। विष्णुगढ़ पेट्रोल पंप के पास बस और ऑटो की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी। एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर विष्णुगढ़ पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक अनियंत्रित यात्री बस और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।