जमुई: गोबिंदपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 5 लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 गोबिंदपुर गांव में सोमवार की रात करीब 10 बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को देर रात करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह घायलों द्वारा झाझा थाना की पुलिस को सूचना दी गई।