जमुई: महिसौड़ी चौक के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त, युवक हुआ घायल
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 शहर के महिसौड़ी चौक के पास मंगलवार की सुबह 6:49 के करीब ट्रक का ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अड़सार गांव निवासी मोहम्मद गयास का 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फजल के रूप में की गई है।