जमुई: जमुई में पर्व के अवसर पर विद्यालय रसोईया को नहीं मिला दो महीने का बकाया मानदेय, सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप: मो. हैदर
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 नीतीश ,भाजपा की सरकार लंबे- लंबे वादा करने के बावजूद इसे निभाना नहीं जानती है। बिहार में दो लाख 40 हजार विद्यालय रसोईया का दो महीने का मानदेय बकाया है। जिसे देने में सरकार द्वारा बहाना बना कर रसोईया का मानदेय का भुगतान नही किया गया है जो सरकार की घोर लापरवाही है। उक्त जानकारी मंगलवार को दिन के 10:30 बजे संघ के जिला सचिव मोहम्मद हैदर ने दी है।