जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की अहले सुबह 3:30 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे रेल पुलिस के सहयोग से सुबह 4:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान भोजपुर जिले के अमरदुआ गांव निवासी रामशंकर मौर्य के पुत्र शुभम मौर्य के रूप में हुई है।