जगदलपुर: भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, बालाजी और महारानी वार्ड में निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के सभी तेरह मण्डलों में कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनता को जोड़कर जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। शहर के समस्त वार्डों में घर घर में ससम्मान तिरंगा लगाने में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। शहर के अड़तालीस वार्डों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।