जगदलपुर: बस्तर में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता, जगदलपुर में 3385 और सुकमा में 4980 डोज उपलब्ध
बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि संभाग के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक उपलब्धत है। विभाग ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा नियमित रूप से वैक्सीन की खरीद की जा रही है और वर्तमान में बस्तर संभाग के सभी जिलों में यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।