जगदलपुर: CRPF कैम्प से निकाली गई तिरंगा यात्रा, जवानों ने दिया देशभक्ति का संदेश
जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पास स्थित सीआरपीएफ के 80 वीं बटालियन के कैंप परिसर से CRPF द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। । इस दौरान देश भक्ति और भारत माता के जयकारे से समूचा क्षेत्र गूंजायमान रहा। बताया गया कि देश प्रेम की भावना और जन-जन में देश का गौरव विकसित करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।