नवरात्रि पर्व को लेकर देशनोक में सीएलजी सदस्यों की हुई बैठक
बीकानेर। देश्नोक स्थित करणी माता मंदिर में कल से शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था और सुगम दर्शन को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
देश्नोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत ने शुक्रवार की शाम थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक लेते बताया कि इस बार
माता मंदिर 10 अक्टूबर से लगातार 24 घंटे खुला रहेगा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पहली बार मंदिर में दर्शन के लिए 5 अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। पांच कतारों पर पुलिस मुस्तैद रहेंगी मंदिर परिसर और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ।