इटाढ़ी: सुरौंधा गांव से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | May 10, 2026 इटाढ़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव से चोरी की एक बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुरौंधा गांव निवासी दिव्यांशू कुमार के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से चोरी की बाइक बरामद की गई।