मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के औराई स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय उर्दू में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। विद्यालय से शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री चोरों ने चुरा ले गए।