कुंडा: मानिकपुर में अनोखी चोरी, पड़ोसी पर बकरियां चुराने का आरोप
प्रतापगढ़ के मानिकपुर क्षेत्र में मोहम्मद शाबान ने पड़ोसी शाहबाज कुरैशी पर अपनी चार बकरियां चोरी करने का आरोप लगाया है। गुरूवार शाम 5 बजे शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया की 6 जुलाई को बकरियां चोरी करते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। तलाश के बाद भी बकरियां न मिलने पर पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फुटेज की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।