घाटीगांव: 65 कट्टे सरसों चोरी, कीमत सिर्फ ₹70 हजार? FIR पर उठे सवाल
शुक्रवार दोपहर 2 बजे घाटीगांव थाना में दर्ज हुई चोरी की एक वारदात अब चर्चा का विषय बन गई है। शिकायत के मुताबिक अज्ञात चोर मकान के बंद कमरे से 65 कट्टे सरसों और समर मोटर चोरी कर ले गए, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में पूरे सामान की कीमत सिर्फ 70 हजार रुपये दर्ज की गई है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।