कुरई: NEET पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर NSUI की प्रेस वार्ता, कांग्रेस कार्यालय में सरकार पर साधा निशाना
Kurai, Seoni | May 14, 2026 सिवनी जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को NSUI द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान NEET पेपर लीक सहित छात्र हितों से जुड़े कई मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए गए। NSUI पदाधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।