पटना में इलाज के दौरान गुड्डू ने तोड़ा द%म, श%व पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
औरंगाबाद-देव मुख्य सड़क पर बस और बाइक की भीषण टक्कर में गंभीर रूप से घायल मदनपुर के सैलवा गांव निवासी 34 वर्षीय गुड्डू कुमार सिंह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार की सुबह जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, पत्नी और मां की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया।
गुड्डू अपने पीछे पत्नी, सात वर्षीय बेटी अनन्या और चार वर्षीय बेटे आशीर्वाद को छोड़ गए हैं। जिस उम्र में बच्चों को पिता के सहारे की सबसे अधिक जरूरत थी, उसी उम्र में उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
#BiharNews #AurangabadNews #MadanpurNews #Salaiya #GudduKumarSingh #RoadAccident #PatnaNews #HeartbreakingNews #SadNews #BiharUpdate #LocalNews #RIP