लालबर्रा: घोटी में नव दुर्गा महोत्सव की धूम, माँ जगत जननी भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
क्षेत्र में शारदेय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नव दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा मातारानी की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा पूर्ण विधि-विधान के साथ विराजित की गई है। सोमवार रात्रि 9 बजे से आयोजित भव्य 'माँ जगत जननी भक्ति जागरण' में कलाकारों ने अपनी सुरीली एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्र