पिथौरा: गड़बेड़ा में घर के भीतर रखे चावल की चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गड़बेड़ा में घर के भीतर रखे चावल की चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ में पिथौरा पुलिस ने , विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । उपरोक्त मामले में गड़बेड़ा निवासी प्रार्थी दीनानाथ पटेल ने आरोपी बबलू दास मानिकपुरी के खिलाफ में अपराध दर्ज कराया है । 26 जनवरी को रात्रि 11 बजे प्रार्थी के घर से 30 किलो चावल चोरी किया था ।