पिथौरा: NH-53 में झलप के पास एक व्यक्ति को बचाने के दौरान डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर, हादसे में एक व्यक्ति की गई जान
NH-53 में झलप के पास एक व्यक्ति को बचाने के दौरान रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहा कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पटेवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सड़क पार करने का प्रयास कर रहा था।