पिथौरा: एनएच 353 में ओंकार बंद के पास पिकअप वाहन ने स्कॉर्पियो कार को मारी टक्कर, पिकअप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
एनएच 353 पर ओंकार बंद के पास पिकअप वाहन व स्कॉर्पियो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिकअप वाहन चालक के खिलाफ खल्लारी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।