पिथौरा: पिथौरा में आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन में बसना विधायक संपत अग्रवाल ने नव मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई
पिथौरा में आज नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संपत अग्रवाल ने नव मतदांताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी । इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन के दौरान , सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को छेरछेरा पूर्णिमा की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।