किसानों को भावांतर भरपाई की सौगात!
भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू, फूल गोभी और शहद के लिए 6 हजार 177 किसानों को 49 करोड़ 89 लाख रुपये की भावांतर राशि जारी की गई है।
आलू की भावांतर राशि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर और पंचकुला जिलों के सब्जी उत्पादक किसानों को जारी की गई है।
फूल गोभी की राशि अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों के किसानों को दी गई है।
वहीं, शहद की राशि अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर जिलों के मधुमक्खी पालकों को जारी की गई।
#Haryana #NayabSinghSaini #haryananews #panchkulasocialmedia