देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर कॉलोनी निवासी अंतरबाई सोनी, हाल निवासी ग्राम छावनी विश्वकर्मा कॉलोनी जिला गुना, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर अपने पति खेमराज सोनी की मौत को हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।