भगवानपुर: अंचल के जनता दरबार में पांच मामलों का निष्पादन, निरीक्षण में पहुंचे राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव सुनील सिंह
भगवानपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुए जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों के भूमि संबंधी विवादों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी रानू कुमार ने शाम करीब चार बजे बताया कि जनता दरबार में तीन नए मामले आए।