प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान को बड़ी सफलता मिली है। प्रतापगढ़ एमडी फैक्ट्री प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी श्रेयांस उर्फ यश मोगरा को पुलिस थाना अरनोद की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में की गई