मानपुर: मानपुर में सेवा सेतु शिविर: विधायक मीना सिंह ने अधिकारियों से कहा, जनता को टेबल-दर-टेबल न दौड़ाएं
Manpur, Umaria | Oct 3, 2026 जनपद पंचायत मानपुर में 3 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मीना सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने जनपद सीईओ अंकित सिरोठिया के सामने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीणों को समस्या न हो।