लखीसराय के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
लखीसराय, 30 अक्टूबर 2026। नालसा एवं बालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल शोषण, बाल विवाह एवं ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी गई। डालसा सचिव विधानन्द सागर ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में अभियान चलाया जा रहा है।
#सुरक्षितबचपन #POCSOAct #बालअधिकार #DLSALakhisarai #LegalAwareness
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
18 views | Lakhisarai, Bihar | Oct 30, 2026