गाज़ीपुर: कोतवाली पुलिस ने यूट्यूब पर DM पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग से किया गिरफ्तार
गाजीपुर की कोतवाली पुलिस ने यूट्यूब चैनल के माध्यम से DM पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया है। दरअसल जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी व जनपद गाजीपुर मे लोक शान्ति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमान जनक भाषा का प्रयोग करने के मामले में नासीर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।