कांके: रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्रि की नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kanke, Ranchi | Oct 1, 2025 रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नवरात्रि की नवमी तिथि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु परिवार सहित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजते जयकारों और भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया।