हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया, 4 सीज और 16 चालान किए
बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर घूम रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ रानीपुर कोतवाली पुलिस की 6 टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई जिसमें 16 दोपहिया वाहनों के चालान कर ₹8000 वसूले गए, जबकि चार वाहनों को सीज भी किया गया है। इंचार्ज कमल मोहन भंडारी का कहना है कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों से बढ़े अपराधों के चलते ये अभियान चलाया गया।