हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित अंजुमन मस्जिद का अवैध गेट मस्जिद कमेटी के लोगों ने हटवाया, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंजुमन मस्जिद का गेट अवैध रूप से बनवाया गया था और मामले में विकास प्राधिकरण की सुनवाई के बाद कमेटी को नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने ही गेट को अवैध बताते हुए इसे तोड़ा है। यह जानकारी देते हुए विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि गेट पूरी तरह से अवैध था और सड़क की चौड़ाई में आ रहा था।