हरिद्वार: गड्ढों के चलते नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग श्यामपुर में हुआ बंद, निर्माणाधीन NH से सावधानीपूर्वक गुजारे जा रहे वाहन
बारिश के गड्ढों के चलते नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। श्यामपुर में पुलिस ने बैरेकेडिंग लगाकर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। ऐसे में यातायात के भारी दबाव को देखते हुए निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग से वाहनों को सावधानी से गुजरा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि गड्ढों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाएं हो रहीं थीं।