हरिद्वार: कनखल में दक्ष मंदिर के मुख्य गेट के पास निकला कई फुट लंबा अजगर, लोगों ने किया रेस्क्यू
कनखल में दक्ष मंदिर के मुख्य गेट के पास कई फुट लंबे अंदर के निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर इसके पहले की मुख्य मार्ग पर आता और तेज रफ्तार वाहन का शिकार होता, मौके पर मौजूद लोगों ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गंगा किनारे स्थापित दक्ष मंदिर में अक्सर सरीसर्प आते रहते हैं, ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहना चाहिए।