हरिद्वार: सुभाष घाट के पास शराब पीकर नशे में झगड़ा कर रहे तीन आरोपियों को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुभाष घाट के पास शराब पीकर नशे में झगड़ा कर रहे तीन आरोपियों को आज हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम बबलू, विपिन और राहुल हैं। तीनों लोग शराब के नशे में धुत्त होकर उत्पात मचा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों समझाया लेकिन नही माने। तीनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।