रूपवास: रूपवास कस्बे समेत क्षेत्र में मनाया गया ईद का त्यौहार, मस्जिदों में अदा की गई नमाज
रूपवास कस्बे समेत क्षेत्र में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग नए कपड़े पहनकर परिवार सहित मस्जिदों में पहुंचे, जहां ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।