इटारसी: इटारसी में मौसम ने बदली करवट, 24 घंटे में 39.2 मिमी बारिश; सीजन में 546 मिमी वर्षा दर्ज
इटारसी में शनिवार को सुबह से स्वतंत्रता दिवस पर मौसम ने सुबह करीब 10 बजे तक करवट ली है। शहर में रातभर से जोरदार बारिश जारी हुई, सुबह से रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के इटारसी तहसील में बीते 24 घंटों में 39.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।साथ ही सीजन पर कुल बारिश का आंकड़ा 546 मिमी दर्ज की गई है।