लाडपुरा: कोटा नान्नता नहर के पास आग लगने से मचा हड़कंप, समय रहते काबू पाने से टला हादसा
Ladpura, Kota | May 27, 2024 कोटा शहर के नान्नता में नहर के पास रविवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है की की जिस जगह आग वहा पर बस्ती भी बनी हुई है ऐसे में समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।