लाडपुरा: कोटा भीमगंजमंडी पुलिस ने चंबल नदी के किनारे से पांच बदमाशों को पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | May 26, 2024 कोटा शहर की भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश कुशाल अरोड़ा, अजय उर्फ अज्जू, लोकेश राठोर, शुभम शर्मा और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। जो की चंबल नदी के किनारे बैठकर मनोज टॉकीज पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने कई अवैध हथियार बरामद किए हैं।