लाडपुरा: कुन्हाड़ी इलाके में अधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम जाँच में जुटी
Ladpura, Kota | May 26, 2024 शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में अधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस ने मृतक का आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। ASI रईस मोहम्मद ने बताया कि संजय पुत्र महेश बाबू निवासी आगरा उत्तरप्रदेश कोटा में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। इसकी तबियत बिगड़ने पर इसे इसकी पत्नी द्वारा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।