लाडपुरा: विज्ञान नगर इलाके में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
Ladpura, Kota | May 26, 2024 विज्ञान नगर इलाके में एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वही महिला के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीआई सतीश कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका मोनिका प्रजापति का विवाह संजय नगर निवासी योगेश से हुआ था। उसने आज अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जिस वक्त उसने फाँसी लगाई उसका पति दुकान पर गया था।व सास मंदिर गयी थी।