लाडपुरा: देश की सबसे प्रतिष्ठित आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा आज,कोटा में 2 केंद्रों पर पूरी सुरक्षा में परीक्षा का आयोजन
Ladpura, Kota | May 26, 2024 प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा देश भर के 222 व विदेश के तीन केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कोटा में भी जेईई एडवांस्ड के दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक। परीक्षा के लिए सुबह 7 बजे ही परीक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गयी।