रायडीह: रायडीह के सीलम ढलान पर ट्रक चढ़ते हुए पीछे लुढ़का, गड्ढे में फंसा; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Raidih, Gumla | Oct 16, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सीलम ढलान के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा एक भारी मालवाहक ट्रक घाटी की चढ़ाई चढ़ने के दौरान आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद ट्रक पीछे की ओर लुढ़कते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसा।