जगदलपुर: विजय वार्ड में आवासीय भवन की नापजोख के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झूलसा निगमकर्मी
नगर पालिका निगम जगदलपुर की ओर से आवासीय व समस्त व्यावसायिक भवनों की मापजोख करते समय मंगलवार को विजयवार्ड स्थित कृष्ण मंदिर स्कूल के पीछे मकान की छत में बिजली के तार के संपर्क में आने से नगर पालिका निगम जगदलपुर के सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष बघेल घायल हो गए थे । जिन्हें बेहतर उपचार हेतु महारानी अस्पताल के बर्न यूनिट में रखा गया है जो खतरे से बाहर बताया गया है