जगदलपुर: पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, टाउन हॉल में बीजेपी की जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन
केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में संकल्प से सिद्धी अभियान चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज मंगलवार को शाम 4 बजे भाजपा जिला बस्तर द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव उपस्थित रहे।