जगदलपुर: शिवानंद आश्रम में 23 आदिवासी जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम ने दी जानकारी
विवाह के बंधन से दूर रहे 23 जोड़ों का आदिवासी समाज और आमजन के सहयोग से जगदलपुर के शिवानंद आश्रम में विवाह कराया गया. आदिवासी रीति और वैदिक रीति से शादी हुई ताकि उनको आदिवासी समाज में एक जोड़े के रूप में सम्मान मिल सके. छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने बताया कि शुरुआत में 12 जोड़े का विवाह होना था।