जगदलपुर: नगर में हरियाली लाने के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बस्तर सांसद ने प्रताप देव वार्ड में किया पौधारोपण
प्रताप देव वार्ड जगदलपुर में इंद्रावती बचाओ अभियान समिति के सौजन्य से आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप सम्मिलित हुए और पौधारोपण कर प्रकृति और मातृशक्ति को नमन किया