जगदलपुर: देव स्नान चंदन जात्रा के साथ बस्तर के 616 साल पुराने गोंचा महापर्व की शुरुआत, इंद्रावती के जल से हुआ भगवान का अभिषेक
बस्तर में विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्व गोंचा पर्व मनाया जाता है। 27 दिनों तक चलने वाले इस गोंचा पर्व की शुरुआत बस्तर में 616 साल पहले शुरू हुई थी, और आज बुधवार को सुबह 11 बजे इस पर्व की पहली रस्म चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ गोंचा पर्व की शुरुआत हो चुकी है।