दारू: दारू में वैष्णवी परंपरा से मां दुर्गा की आराधना, 1899 से चली आ रही है भव्य आयोजन की विरासत
दारू में वैष्णवी परंपरा से हो रही मां दुर्गा की आराधना, 1899 से चली आ रही है भव्य आयोजन की विरासत। आस्था की जड़ें जब परंपराओं से जुड़ती हैं, तो इतिहास की एक अनूठी पहचान बनती है। हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड की दुर्गा पूजा इसका एक जीवंत उदाहरण है। करीब 127 वर्षों से यहां मां दुर्गा की आराधना की परंपरा निरंतर चली आ रही है। छोटा मंडप अब विशाल हो चुका है।