पाकुड़: उप विकास आयुक्त ने पाकुड़ मे
पीएम जनमन व ग्रामीण आवास योजनाओं की समीक्षा की #dcpakur
Pakaur, Pakur | Oct 30, 2025 उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में पीएम जनमन एवं प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) योजनाओं की प्रगति को लेकर गुरुवार चार बजै समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभी बीडीओ, प्रखंड समन्वयक और खराब प्रदर्शन वाले पंचायतों के पंचायत सचिव शामिल हुए। जिला समन्वयक निभा कुमारी भी मौजूद थीं। बैठक में डीडीसी ने लक्ष्यों की प्राप्ति की जानकारी ली ।